Monday, 4 March 2019

अबकी लाहौर में भारत का तिरंगा लहराएगा

शत्रु ने कायरता पूर्वक वार किया,
अबकी बार सेनाओं ने भीषण हुंकार किया,
अपना स्वरूप-विस्तार किया,
वायुपुत्रों ने सीमा पार किया
दुश्मन के ठिकानों पर प्रहार किया
दुष्टों का संहार किया
अभिनंदन ने भी सीमा पार किया
सीमा पार जाकर वार किया |

डगमग-डगमग दिग्गज डोले
मोदी कुपित होकर बोले
जब नाश मनुष्य पर छाता है
पहले विवेक मर जाता है
क्यों छिपकर वार कराता है
इमरान अब पछताता है
जेनेवा कन्वेंशन की आड़ में
शांति के कबूतर उड़ाता है | 

छल कपट अब तुम्हारा नहीं चलेगा,
नया भारत तुमसे अब ऐसे निपटेगा,
तुम कश्मीर का राग अलापते रहो,
हम समूचे विश्व को नापते रहें |

कहते हो नया पाकिस्तान बनाएँगे 
पर पुरानी हरकतों से बाज नहीं आएँगे
दर दर झोली फैलाएंगे
पर दहशतगर्दी फैलाएंगे |

तुम विषवमन यूँ ही करते रहो
हम फन तुम्हारा कुचलेंगे,
अबकी ना सऊदी आएगा,
ना चीन तुम्हें बचा पाएगा
71 में तुम्हारे दो टुकड़े किए थे
अबकी लाहौर में भारत का तिरंगा लहराएगा |