कल लाल किले की प्राचीर से
पीएम के वादों की लंबी फेहरिस्त होगी,
आतंकी खतरों से पुलिस हलकान होगी
और नेताओं की सुरक्षा का भारी तामझाम होगा |
आम आदमी को परेशानी होगी और
ट्रैफिक भी जाम होगा |
दारु के ठेके कल रहेंगे बंद
इसलिए आज घरों में जाम का पुरा इंतज़ाम होगा |
ऑफिस जाने वालों के लिए
Independence Day की ख़ुशी नहीं
बल्कि Weekend का प्लान होगा |
हर जग़ह बजेंगे देश भक्ति के गाने,
साल में एक दिन याद आएँगे,
आजादी के लिए मर मिटने वालों के फ़साने |
पर इन सबके बीच,
दो वक्त की
रोटी का जुगाड़ करने वाले
कल भी जाएंगे कमाने
सोचता हूँ क्या हैं आजादी के उनके लिए मायने ?
ऐसी स्वतंत्रता दिवस मनाकर क्या ये देश महान होगा ?

Comments
Post a Comment